फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut rvc center

टीम जंपिंग में आरवीसी सेंटर विजेता 

Thu, 06 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 06 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
meerut rvc center
घुड़सवारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेता घुड़सवार। - फोटो : अमर उजाला
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में घुड़सवार अपना जौहर दिखा रहे हैं। बुधवार को मेरठ हार्स शो एंड रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग के चौथे दिन तीन इवेंट हुए। सुबह से लेकर शाम तक घोड़े और सवारों ने अपना क्षमता का प्रदर्शन कर वहां पर मौजूद सभी लोगों को दिल जीत लिया। रफ्तार, वज्र, करिश्मा, गौरव, ऐंजल, अल्ताफ और टारजन ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी। टीम जंपिंग प्रतियोगिता में आरवीसी सेंटर का कब्जा रहा।
विज्ञापन


प्रीमियम जंपिंग ( फॉल्ट एंड आउट) में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें आरवीसी कॉलेज एंड सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले तीन स्थान पर आरवीसी के घुड़सवार रहे। जिसमें टारजन घोड़े पर सवाल होकर घुड़सवार के महेश ने शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रहे। घुड़सवार मोहम्मद (रफ्तार- घोड़ा) दूसरे और अंकुश कुमार ( गौरव घोड़ा) तीसरे स्थान पर रहे। टीम जंपिंग प्रतियोगिता में भी आरवीसी सेंटर का कब्जा रहा।
विज्ञापन


सवार राजपाल, पंकज, राम कुमार और गोविंद कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके घोड़े क्रमश: परमवीर, ऐंजल, गुड् ब्वाय व हेनोबले का शानदार देखने लायक था। आरटीएस एंड डिपो सहारनपुर के घुड़सवार विकास अपने घोड़े अल्ताफ के साथ चौथे पायदान पर रहे। नार्मल जंपिंग में पीबीजी यूनिट के गुरपिंदरजीत सिंह अपने घोड़े वज्र पर सवार होकर पहला स्थान हासिल किया। प्रदीप जंगम द्वितीय, अवधेश तृतीय व पंकज चौथे स्थान पर रहे। इनके घोड़े क्रमश: कबूतर, करिश्मा व ऐंजल विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात को क्रॉस कंट्री
मेरठ हार्स शो में सबको क्रॉस कंट्री का इंतजार है। घुड़सवारी का यह शानदार इवेंट हैं। इसमें राइडर से लेकर घोड़े तक लाजवाब होंगे। सात अक्तूबर को क्रास कंट्री की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे से क्रास कंट्री इवेंट शुरू होगा। शो जंपिंग और ड्रेसाज इवेंट प्रतियोगिता के विजेताओं को छह अक्तूबर की शाम को पुरस्कार वितरण किया  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed