फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Ruckus in wedding ceremony and a young man was arrested

यूपी: खुद को बताया दुल्हन का पति, मंडप में जमकर बखेड़ा, हिरासत में आरोपी युवक

Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Ruckus in wedding ceremony and a young man was arrested
दुल्हन

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक मंडप में आयोजित शादी समारोह में दोस्त के साथ पहुंचे एक युवक ने खुद को दुल्हन का पति बताकर हंगामा कर दिया। दुल्हन पक्ष ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


परतापुर के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गुरुवार को विवाह था। बारात गाजियाबाद से आई थी। जिस समय दूल्हा दुल्हन के साथ लग्न मंडप में था तो तभी वहां पहुंचे आरोपी युवक ने दावा किया कि जिस युवती की शादी की जा रही है, वह मेरी पत्नी है। मैंने इससे 1 दिसंबर 2017 में कोर्ट मैरिज की थी। यह सुनकर मंडप में अफरातफरी मच गई। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक और उसके दोस्त को पकड़कर पीट दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के सामने भी युवक का दावा था कि कोर्ट मैरिज के बाद युवती अपने घर आ गई थी। इसलिए मैंने कोर्ट में मुकदमा डाल दिया था जिसकी गाजियाबाद कोर्ट में तारीख भी लगी है। उधर, दुल्हन ने आरोपी युवक के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी समारोह हुआ। 

नशीला पदार्थ देकर खिंचवाए फोटो
दुल्हन ने परतापुर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसके गांव का रिश्तेदार है। जो नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे गाजियाबाद ले गया था, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया था। बेहोश होने पर उसने कागजों पर उसके  अंगूठा लगवाया। उसके बाद फोटोग्राफर बुलवाकर उसके साथ फोटो खिंचवाए। जब उसे पता चला तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी उसकी शादी तुड़वाने की साजिश कर चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed