फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Ruckus in municipal board meeting and councilor tried to suicide

मेरठ: निगम की बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा, पार्षद ने सदन में की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 30 Jan 2019 06:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Ruckus in municipal board meeting and councilor tried to suicide
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नगर निगम अधिकारियों पर काम न करने का आरोप लगाते हुए एक पार्षद ने सदन में ही अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पार्षद के इस कदम को देखकर महापौर और नगरायुक्त सहित निगम के सभी अधिकारियों के पसीने छूट गए। वहीं आनन-फानन में अन्य सभी पार्षदों ने साथी पार्षद को समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सदन में आत्मदाह के प्रयास के तुरंत बाद ही राष्ट्रगान शुरू करके बोर्ड बैठक का समापन किया गया। 

विज्ञापन


महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के संचालन में बुधवार को टाउन हॉल के तिलक हॉल में नगर निगम की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बोर्ड बैठक सुबह 11 बजे वंदेमातरम से शुरू हुई। उसके बाद सभी पार्षदों ने सदन में अपने प्रस्ताव रखने शुरू कर दिए। इस बीच बसपा और भाजपा पार्षद अपने प्रस्ताव रखने को लेकर भिड़ते रहे।
विज्ञापन


शाम लगभग 4:45 बजे वार्ड 29 के पार्षद पवन चौधरी ने अपने प्रस्ताव रखने के लिए माइक संभाल लिया। पवन चौधरी ने कहा कि वार्ड में न तो सड़क और नालों का निर्माण किया जा रहा है और न सफाई हो रही है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जनता दिन निकलते ही घर के बाहर हंगामा कर रही हैं। पार्षद को बुरा भला कहा जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। जो प्रस्ताव बोर्ड में रखे जाते हैं उनपर पर भी कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार टूटी पुलिया, नाली और सड़क बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद के सवालों का जवाब देने के लिए चीफ इंजीनियर जितेन्द्र कैन ने अपनी बात कहनी ही शुरू की थी कि पार्षद ने उनके जवाब से असंतुष्टता जताते हुए सदन में ही आत्मदाह की चेतावनी दे डाली।

सदन में उपस्थित महापौर सुनीता वर्मा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, अपर नगरायुक्त अमित सिंह आदि सहित निगम के अन्य अधिकारी व पार्षद साथी कुछ समझ पाते की, इससे पहले पार्षद पवन चौधरी ने अपनी जेब से केरोसिन की बोतल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल ली। साथ ही आत्मदाह का प्रयास किया। पार्षद के इस कदम को देखकर सदन में भगदड़ मच गई।

वहीं महापौर, नगरायुक्त सहित सभी अधिकारी व पार्षदों के पसीने छूट गए। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। सभी पार्षदों ने समझा बुझाकर साथी पार्षद को शांत किया। उधर, महापौर के निर्देश पर आनन- फानन में राष्ट्रगान शुरू कर बैठक का समापन हुआ। 
 
पार्षद पवन चौधरी का कहना है कि पार्षद बनने के बाद जनता और निगम अधिकारी बहुत बेइज्जती कर चुके हैं। अधिकारी सुनते नहीं, जनता गालियां देती हैं। ऐसी जिंदगी से तो मर जाना ही बेहतर है। पार्षद ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अब इज्जत बचाने के लिए हमने आत्मदाह की राह पकड़ी। अभी भी चुप बैठने वाला नहीं हूं। जनता की समस्याओं के लिए मैं भूख हड़ताल करूंगा। जनता के लिए जेल भी जाना पड़ा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed