मेरठ: परिवहन कमिश्नर आशुतोष निरंजन के औचक निरीक्षण से आरटीओ में हड़कंप, गमले और चूने से चमकाया कार्यालय
परिवहन विभाग के कमिश्नर आशुतोष निरंजन शुक्रवार को लखनऊ से मेरठ आरटीओ कार्यालय पहुंचे।औचक दौरे से पहले कार्यालय परिसर में गमले, फूल-पौधे और चूने का छिड़काव कर साफ-सफाई की गई।
विस्तार
मेरठ में परिवहन विभाग के कमिश्नर आशुतोष निरंजन शुक्रवार को लखनऊ से मेरठ आरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय में हलचल मच गई। कमिश्नर के दौरे से पहले कार्यालय परिसर को व्यवस्थित करने की कवायद की गई। परिसर में गमले और फूल-पौधे लगाए गए, वहीं चूने का छिड़काव कर कार्यालय को चमकाने की कोशिश की गई।
निरीक्षण से पहले कार्यालय को चमकाने की तैयारी
कमिश्नर के पहुंचने से पहले आरटीओ कार्यालय में साफ-सफाई और परिसर को बेहतर दिखाने पर जोर नजर आया। गमलों और फूल-पौधों से परिसर को सजाया गया। चूने का छिड़काव भी किया गया, ताकि कार्यालय परिसर साफ-सुथरा दिखाई दे। अचानक हुए इस दौरे के कारण विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल बनी रही।
यह भी पढ़ें: सर्पदंश हत्याकांड: दोषियों को मुस्कान-साहिल की तरह मिले फांसी, सजा के एलान से पहले भावुक हुईं अमित की मां
अधिकारियों के साथ बैठक, राजस्व बढ़ाने पर चर्चा
आरटीओ कार्यालय पहुंचने के बाद परिवहन कमिश्नर आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में राजस्व बढ़ाने समेत परिवहन विभाग से जुड़े अन्य मामलों पर चर्चा की गई। विभागीय कामकाज को लेकर अधिकारियों से बातचीत हुई और राजस्व संबंधी लक्ष्यों पर ध्यान देने की बात कही गई।
लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
बैठक के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कामकाज में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उनके दौरे को विभागीय व्यवस्था और कामकाज की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। औचक निरीक्षण के बाद अब विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और राजस्व बढ़ाने से जुड़े कामों पर नजर रहेगी।