फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RRTS corridor crosses Eastern Dedicated Freight Corridor at a height of 22 meters

Rapid Rail: RRTS कॉरिडोर ने 22 मीटर की ऊंचाई पर क्रॉस किया ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

Sun, 01 Jan 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Jan 2023 11:12 AM IST
सार

मेरठ में रैपिड रेल ट्रैक का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। रविवार तक आरआरटीएस कॉरिडोर ने लगभग 22 मीटर की ऊंचाई पर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को क्रॉस कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: RRTS corridor crosses Eastern Dedicated Freight Corridor at a height of 22 meters
रैपिड रेल ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर ने लगभग 22 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली-मेरठ रोड के ऊपर से गुजर रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) को सफलतापूर्वक क्रॉस कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत ईडीएफसी पर वायडक्ट स्पैन के सेगमेंट्स स्थापित किए गए हैं। आरआरटीएस कॉरिडोर, ईडीएफसी को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में क्रॉस कर रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ रोड पर मोदी नगर की सीमा पार करने के बाद, मेरठ साउथ स्टेशन से थोड़ा पहले ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ रोड को क्रॉस कर रहा है। इस कॉरिडोर से भारतीय रेल की मालगाड़ियां गुजरेंगी। यहां सबसे नीचे दिल्ली-मेरठ रोड, उसके ऊपर ईडीएफसी और उसके ऊपर आरआरटीएस कॉरिडोर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो छपवाकर प्रयोग करें ड्राई राशन के थैले

विज्ञापन
विज्ञापन

82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यह एक मात्र ऐसा स्थान होगा, जहां एक व्यस्ततम सड़क मार्ग के ऊपर से भारतीय रेल और फिर उसके ऊपर से आरआरटीएस ट्रेनों के एक साथ गुजरने का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। यहां ईडीएफसी को पार करने के लिए आरआरटीएस के पिलर्स की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।

ईडीएफसी के दोनों ओर दो पिलर्स बनाकर वायाडक्ट स्पैन के सेगमेंट्स को स्थापित किया गया है। इन दोनों पिलर्स के बीच 34 मीटर का दूरी है। इस प्रक्रिया को दिल्ली-मेरठ रोड पर यातायात विभाग के सहयोग से पूर्ण किया गया। इस दौरान इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवाह सामान्य बना रहा। 

मोदी नगर की ओर से वायडक्ट निर्माण करती आ रही तारिणी ने ईडीएफसी को पार किया है और अब यह तारिणी मेरठ साउथ स्टेशन की दिशा में वायडक्ट निर्माण करेगी। इस स्पैन की स्थापना से मेरठ कि दिशा में वायाडक्ट निर्माण अगले चरण में पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed