{"_id":"61f69667ba64330d425dcbf0","slug":"meerut-robbry-revealed-at-guru-sahib-in-gurudwara-sri-guru-kalgidhar-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर में गुरु साहिब में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर में गुरु साहिब में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 30 Jan 2022 07:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:15 PM IST
सार
मेरठ के गुरूद्वारे के प्रधान भी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोहटा रोड फाजलपुर स्थित खटीकपुरा में गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर में गुरुवार देर रात हुई लाखों की चोरी व गुरु साहिब व गुटकों की बेअदबी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया है।
खटीकपुरा फाजलपुर स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू कलगीधर के प्रधान सरदार चरण सिंह ने गुरुवार देर रात चोरों द्वारा गुरूद्वारा के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर गुरू साहिब व गुरू के गुटकों, गुरू ग्रंथ साहिब, कृपाण साहिब, खण्डा साहिब से बेअदबी करने व गुरू की गोलक तोड़कर लगभग एक लाख रुपये चोरी करने की तहरीर दी थी।
शुक्रवार को जब मामले की जानकारी समाज के लोगों को लगी तो समाज के लोग गुरूद्वारे पर एकत्रित हुए। वहीं, मेरठ के गुरूद्वारे के प्रधान भी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
गुरू ग्रंथ साहिब से हुई बेअदबी को लेकर समाज के लोगों में रोष बना हुआ था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि इस मामले में आरोपी भारत पुत्र चीना निवासी खटकीपुरा रोहटा रोड को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।