फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Robbery on mobile tower, three brothers challenged the miscreants, two brothers were shot

Meerut : मोबाइल टावर पर डकैती, तीन भाइयों ने बदमाशों को ललकारा तो दो को मारी गोली; तीसरे का हुआ ये हाल

Wed, 09 Oct 2024 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 12:13 AM IST
सार

मेरठ के गांव गोटका में छह बदमाशों ने मोबाइल टावर पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने घेरा तो फायरिंग कर दी। बदमाश ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
Meerut: Robbery on mobile tower, three brothers challenged the miscreants, two brothers were shot
बदमाशों की गोली से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका में सोमवार रात मोबाइल टावर पर डकैती डालकर भाग रहे छह बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास किया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर पथराव और फायरिंग कर दी। इसमें दो भाई गौरव, आदित्य समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से ग्रामीणों में गुस्सा और दहशत है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन

Meerut: Robbery on mobile tower, three brothers challenged the miscreants, two brothers were shot
घायल युवक से वारदात की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव गोटका के बाहरी छोर पर गणेश ठाकुर के यहां एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि रात करीब एक बजे मोबाइल टावर का गेट खुलने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया। उन्होंने कॉल करके गांव में सुखबीर सिंह को मामले की जानकारी दी। सुखबीर सिंह बाइक पर मौके पर पहुंचे। वहां मोबाइल टावर की जाली उखड़ी मिली। इसकी जानकारी सुखबीर ने फोन कर हंसराज और ग्रामीणों को दे दी। इसी दौरान बदमाशों ने सुखबीर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा नंबर की इको सवार बदमाशों का तीन भाइयों से हुआ सामना
गांव में बदमाश आने की सूचना फैल गई। ग्रामीण बदमाशों की घेराबंदी में जुट गए। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन भाई आदित्य, गौरव व भूरा मौके पर पहुंच गए। हरियाणा नंबर की इको कार में टावर से बैटरी लूटकर ले जा रहे बदमाशों का तीनों भाइयों से आमना-सामना हो गया। तीनों ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। एक गोली गौरव के कंधे पर और एक गोली उसके भाई आदित्य के हाथ में लगी। भूरा बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए कार में बैटरे लेकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग
गोली लगने में घायल हुए आदित्य और गौरव को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने भागते हुए 12 राउंड फायरिंग की। मोबाइल टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि टावर से लगभग ढाई लाख रुपये की बैटरी बदमाश लूट कर ले गए हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed