{"_id":"68ad582a7e7e6a28ff05c1e8","slug":"meerut-roadways-buses-going-to-delhi-will-pass-through-rithani-partapur-not-rohta-road-know-what-changed-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रोहटा रोड नहीं, रिठानी व परतापुर से होकर गुजरेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें, किराए पर पड़ेगा ये असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रोहटा रोड नहीं, रिठानी व परतापुर से होकर गुजरेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें, किराए पर पड़ेगा ये असर
Tue, 26 Aug 2025 12:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:16 PM IST
सार
दिल्ली रोड पर रैपिड रेल और मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते करीब चार साल बाद दिल्ली रोड से बसों का संचालन शुरू होगा। हालांकि वापसी में बसें रोहटा रोड से होकर ही आएंगी। दिल्ली जाने का किराया घटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन के भीतर मेरठ भैसाली डिपो से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें रोहटा रोड से नहीं, बल्कि शहर के भीतर से दिल्ली रोड होकर जाने लगेंगी। दूरी घटते ही रोडवेज बसों का यात्री किराया भी घटने की संभावना है, हालांकि दिल्ली से मेरठ भैसाली अड्डे पर आने वाली बसें फिलहाल एनएच 58 से रोहटा रोड से होकर ही चलेंगी। इनके मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मोदीपुरम से दिल्ली तक एनसीआरटीसी का ट्रैक तैयार किया गया है। निर्माण कार्य के चलते भैसाली और मेरठ डिपो से गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा आदि में शहर के बीच से दिल्ली रोड से होकर जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया था। करीब चार साल से भैसाली बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली रोडवेज व अनुबंधित बसें जलीकोठी से छावनी क्षेत्र या फिर रेलवे रोड से रोहटा रोड होते हुए एनएच 58 से होकर दिल्ली आ और जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर बाईपास से रिठानी, संजय वन, मेट्रो प्लाजा, बेगमपुल से मोदीपुरम तक रैपिड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल शारदा रोड के सामने दिल्ली रोड पर सड़क का काम अधूरा है। उप्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का कहना है कि रोहटा रोड से एनएच 58 से होकर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम होती है। इस कारण रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि शहर के भीतर से दिल्ली रोड जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रहती थी।
इसलिए एनसीआरटीसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की रिपोर्ट ली गई, जिसके बाद उन्होंने भैसाली बस अड्डे से रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, नवीन मंडी, संजय वन, रिठानी होते हुए परतापुर तक दिल्ली रोड पर बसें संचालित करने की अनुमति दी है। दो दिन के भीतर फिलहाल मेरठ से दिल्ली जाने वाली बसों को शहर के भीतर से दिल्ली रोड होकर परतापुर की तरफ से दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से मेरठ आने वाली बसों को रोहटा रोड से ही निकाला जाएगा।
ये भी देखें...
Meerut: खेल विश्वविद्यालय में पहली मेरिट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन और कौन से लगेंगे कागजात
ये भी देखें...
Meerut: खेल विश्वविद्यालय में पहली मेरिट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन और कौन से लगेंगे कागजात