फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Road constructed at a cost of Rs 50 lakhs got damaged in 30 days, drain was turned at 90 degrees

Meerut: 50 लाख की सड़क 30 दिन में उखड़ी! शास्त्रीनगर में खुली सिस्टम की पोल, 90 डिग्री पर मोड़ दिया नाला

Wed, 18 Jun 2025 03:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 03:53 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में नगर निगम द्वारा बनी 50 लाख की सड़क 30 दिन में उखड़ गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कमिश्नर से शिकायत करने की चेतावनी दी है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Road constructed at a cost of Rs 50 lakhs got damaged in 30 days, drain was turned at 90 degrees
उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर में 30 दिन पहले बनी नगर निगम की सड़क उखड़ने लगी है। मंगलवार सुबह लोगों ने बीएसए कार्यालय के सामने उखड़ी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर निगम की कार्यशैली की पोल खोल दी। इस पर लोगों ने नाराजगी जताकर कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


वार्ड-59 के पार्षद प्रवीण अरोड़ा के प्रस्ताव पर नगर निगम ने एक माह पहले शास्त्रीनगर गोल मार्केट तक 50 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई थी। भाजपा नेता मीनल गौतम ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। जिस पर निगम अधिकारियों ने लीपापोती कर दी। 

विज्ञापन

लोगों ने उखड़ी सड़क की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। नगर निगम के अवर अभियंता निर्माण पदम सिंह ने बताया कि शिकायत मिली   है। बुधवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जहां से सड़क को उखड़ना बताया जा रहा है, उसकी मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्रवासियों की समस्या दूर कराई जाएगी।

पानी डालने से उखड़ी सड़क 
पार्षद प्रवीण अरोड़ा का कहना है कि सड़क निर्माण होते ही लोगों ने पानी चला दिया था। उसके चलते ही यह सड़क उखड़ी है। 50 लाख रुपये की लागत से शांता स्मारक से गोल मार्केट शास्त्रीनगर तक सड़क बनी थी। नगर निगम के अवर अभियंता और मुख्य अभियंता निर्माण को भी सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान रखना चाहिए। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

कमिश्नर से करेंगे शिकायत 
शास्त्रीनगर निवासी अरुण कुमार ने कहा कि सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत कमिश्नर से करेंगे। ठेकेदार को भुगतान होना चाहिए। पहले सड़क की मरम्मत की जाए और फिर जुर्माना भी लगाए।

नवल सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क की सामग्री को लेकर सवाल उठाए थे। सड़क निर्माण कर रहे लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी, नतीजा एक माह में सड़क उखड़ गई। भाजपा मीनल गौतम ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। एक महीने में सड़क उखड़ गई, इसकी शिकायत स्थानीय लोगों को साथ ले जाकर कमिश्नर से करूंगी। 

90 डिग्री पर नाला मोड़ा, कैसे होगी जलनिकासी 
मेरठ। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम स्थित नंदनी प्लाजा के पास सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नंदनी प्लाजा के सामने दो जगह पर 90 डिग्री पर नाला मोड़ दिया गया। जहां से जलनिकासी नहीं हो सकती।

इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की, लेकिन नाला निर्माण का कार्य नहीं रुका है। स्थानीय पार्षद प्रवीण अरोडा ने कहा कि इस मामले की शिकायत लखनऊ तक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed