फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Road Accident: Mother and 8-Day-Old Newborn Crushed by Truck, Father Devastated After Four-Year Wait fo

मेरठ हादसा: चार साल की मन्नतों के बाद मिला था बेटा, 8 दिन बाद मां-बेटे की ट्रक से कुचलकर मौत; पिता बेसुध

Tue, 13 Oct 2026 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

मेरठ के लावड़-मसूरी मार्ग पर गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय प्रिया सैनी और उसके आठ दिन के बेटे की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया, चालक हिरासत में है।

विज्ञापन
Meerut Road Accident: Mother and 8-Day-Old Newborn Crushed by Truck, Father Devastated After Four-Year Wait fo
सड़क हादसे में मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार साल तक बेटे की किलकारी सुनने के लिए मन्नतें मांगने वाले महल गांव निवासी संजय के परिवार की खुशियां महज आठ दिन में मातम में बदल गईं। सोमवार को लावड़-मसूरी मार्ग पर काली माता मंदिर के सामने सिलिंडरों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार 26 वर्षीय प्रिया सैनी और उसके आठ दिन के नवजात बेटे की ट्रक के पहिये के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। संजय हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन पत्नी और नवजात बेटे को खोने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जिस घर में कुछ दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिवार नामकरण संस्कार की तैयारी में जुटा था, लेकिन एक सड़क हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Meerut Road Accident: Mother and 8-Day-Old Newborn Crushed by Truck, Father Devastated After Four-Year Wait fo
सड़क हादसे में मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

दवा दिलाने गए थे दंपती, लौटते समय हुआ हादसा
महल गांव निवासी संजय खेती करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2022 में प्रिया सैनी से हुई थी। आठ दिन पहले प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक, नवजात को जन्म से पीलिया था। सोमवार को संजय अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक से लावड़ कस्बे में चिकित्सक के पास दवा दिलाने लेकर आए थे।

वापस घर लौटते समय लावड़-मसूरी मार्ग पर काली माता मंदिर के सामने पीछे से आ रहे गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक चालक आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। टक्कर लगते ही प्रिया और उसका नवजात बेटा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने महल गांव से पहले ट्रक को रुकवा लिया, लेकिन चालक खेतों के रास्ते भाग गया। पुलिस ने तलाश के बाद बागपत के ढिकौली निवासी चालक दिल मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, चालक ने बताया कि हादसे के बाद भीड़ देखकर वह घबरा गया था और खेतों में छिप गया था।

Meerut Road Accident: Mother and 8-Day-Old Newborn Crushed by Truck, Father Devastated After Four-Year Wait fo
सड़क हादसे में मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बेटे के शव देखकर टूट गया संजय
चार साल के इंतजार के बाद बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियां थीं और नामकरण संस्कार की तैयारी चल रही थी। लेकिन हादसे ने संजय से पत्नी और बेटे दोनों को छीन लिया। पत्नी और नवजात को खोने के बाद संजय गहरे सदमे में हैं।

जब पुलिस दोनों के शव जीप में रखकर ले जाने लगी तो संजय खुद को संभाल नहीं पाए। वह जीप के आगे खड़े होकर रोने लगे। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि विधायक अतुल प्रधान मौके पर आ रहे हैं, इसलिए कुछ देर रुक जाएं। हालांकि, पुलिस शवों को लेकर रवाना हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी यह दृश्य देखकर भावुक हो गए।

इस हादसे ने परिवार की दो साल की मासूम सृष्टि से भी मां की ममता और आठ दिन के भाई का साथ छीन लिया। सृष्टि अभी इतनी छोटी है कि उसे मां और भाई के हमेशा के लिए चले जाने का अहसास नहीं है। वह मां की गोद तलाश रही है। वहीं, संजय की मां सरोज के सामने बहू और पोते को खोने के दुख के साथ अब मासूम सृष्टि के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

Meerut Road Accident: Mother and 8-Day-Old Newborn Crushed by Truck, Father Devastated After Four-Year Wait fo
सड़क हादसे में मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, एंबुलेंस में तोड़फोड़
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लावड़-मसूरी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए एंबुलेंस लेकर पहुंची तो भीड़ ने उसमें तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। जाम और तनाव की सूचना पर सरधना विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि ऐसे दुखद हादसे में पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन देने के बजाय मौके पर ही मदद मिलनी चाहिए थी। उन्होंने अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी सवाल उठाए। परिजनों ने नवजात का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की, जिस पर अतुल प्रधान ने अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिवार को मिल में नौकरी दिलाने, सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और अपनी ओर से भी आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

चालक हिरासत में, तहरीर का इंतजार
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed