फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD workers took out a procession demanding the declaration of sugarcane price and payment of arrears

Meerut: गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Tue, 07 Feb 2023 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व वर्ष के गन्ना मूल्य का भुगतान न करने व गन्ना मूल्य घोषित न करने समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Meerut: RLD workers took out a procession demanding the declaration of sugarcane price and payment of arrears
रालोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व वर्ष के गन्ना मूल्य का अभी तक भुगतान न कराए जाने, पेराई सत्र में अभी तक गन्ना मूल्य घोषित न होने और छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने के संबंध में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


रालोद के सभी कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहा पर चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा हुए और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।  इस दौरान राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में अति की हुई है। पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान अभी पूर्ण नही  किया है और ना ही अभी के गन्ने मूल्य का घोषित किया है।
विज्ञापन


सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार को विधानसभा में भी गन्ना मूल्य घोषित करने की याद दिलाई गई किंतु सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा है कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। नरेंद्र खजूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर व्यापारी सभी का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम

राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा है कि छुट्टा पशुओं से किसान  परेशान है । आए दिन किसानों की मौत छुट्टा पशुओं की वजह से हो रही है राष्ट्रीय लोकदल इस को कभी  बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगीता दोहरे  ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। उसे किसानों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं दिख रहे हैं।

जिलाध्यक्ष मतलूब गौड ने कहा है कि  प्रदेश का किसान युवा व्यापारी महिलाएं परेशान हैं लेकिन किसी भी वर्ग की आवाज उत्तर प्रदेश सरकार के कानों तक  नहीं जा रही है। राष्ट्रीय लोकदल उनकी आंख और कान को खोलने का कार्य करेगा। पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा है कि किसानों के साथ-साथ दलितों पर भी अत्याचार बढ़ रहा है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत इस वर्ष के पेराई सत्र का गन्ने का मूल्य तुरंत घोषित कर देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मेरठ उज्जवल अरोड़ा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। संजय पनवाड़ी ने कहा है कि किसान अपनी फसल को बिना रेट पर सरकार को देने पर मजबूर है। 

रोडवेज गेम बड़े क्राय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Meerut: RLD workers took out a procession demanding the declaration of sugarcane price and payment of arrears
पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बसों के किराए में की गई बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस नेता परविंदर यीशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का पुतला जलाया साथ ही मांग करते हुए कहा कि बड़ा किराया तत्काल वापस लिया जाए।
सरदार परमिंदर सिंह यीशु ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोडवेज़ बसों के किराये में 1.30 रु प्रति/किलोमीटर बढ़ोतरी की गई ही। गरीब जनता पर अतिरिक्त भार पड़ गया है। इसको किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के पक्ष में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed