फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD workers protest at collectorate demanding compensation for crops destroyed by rain and hailstorm

Meerut: बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2023 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Mar 2023 03:45 PM IST
सार

बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने और गन्ना बकाया भुगतान संबंधी किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Meerut: RLD workers protest at collectorate demanding compensation for crops destroyed by rain and hailstorm
ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उधर किसानों को आलू का उचित रेट नहीं मिल पाया है। सरकार ने गन्ने का रेट भी नहीं बढ़ता है जिसके कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसानों की इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष मतलब गॉड ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान सभा हो रहा है एक तरफ तो किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसलें भी नष्ट कर दी हैं। अभी तक सरकार ने किसानों की नष्ट हुई फसलों का आकलन कराना भी शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kids Murder: पड़ोसनों ने हाथ-पैर पकड़े, सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर मारे बच्चे, खौफनाक है डबल मर्डर का घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकदल नेताओं ने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र किसानों की नष्ट हुई फसलों का आकलन करा कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि चीनी मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाया जाए।


ज्ञापन देने से पूर्व सभी राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहा पर एकत्रित हुए तत्पश्चात वहां से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान किया गया। 

जिला अध्यक्ष मतलब गौड़ ने कहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा दिया और परिवारजन में से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed