फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD workers demonstrated at the district headquarters regarding the problems of farmers

Meerut: रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान व आमजन की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Jun 2023 11:52 AM IST
सार

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वर्तमान सत्र का बकाया गन्ना मूल्य व बिजली की समस्याओं को उठाया।

विज्ञापन
Meerut: RLD workers demonstrated at the district headquarters regarding the problems of farmers
प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन कर बिजली समस्या और गन्ना भुगतान के मुद्दे को उठाया गया। उन्होंने इससे संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ व राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान ने कहा कि  प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्तमान सत्र का गन्ना मूल्य बकाया है, जिसका भुगतान न होने से किसान भाइयों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे बच्चों के स्कूल का शुल्क, शादी-विवाह तथा दवाई के साथ साथ दैनिक खर्चों के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि इस भीषण गर्मी में चारो ओर लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। हीट बेच के प्रकोप से अकारण मृत्यु भी हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता उत्तराखंड से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया जैसे जनपद में सैकड़ों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती जनता के साथ घोर अन्याय है। घरों में छोटे छोटे बच्चे बिजली के अभाव तड़पते रहते हैं। शहरों में पेयजल भी बिजली से ही मिल पाता है। उन्होंने ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान रास्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री कुलदीप उज्वल, अशोक चौधरी, नरेंद्र खजूरी, प्रतीक जैन समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


यह है प्रमुख मांगे
1:- किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के दिलाया जाए
2 :- ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वोल्टेज कम आने के कारण नलकूप एवं घरों में काम आने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे हैं विद्युत वितरण व्यवस्था को एवं विद्युत वोल्टेज बढ़ाकर दुरुस्त किया जाए।
 3:- समस्त अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जाए।
4:- ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत वितरण की कटौती बंद कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
5:- आपके द्वारा पूर्व में की गई घोषणा कि प्रदेश के किसानों को कृषि सिंचाई हेतु बिजली फ्री दी जाएगी, न देकर किसानों पर असहनीय मार पड़ रही है। अतः अपने द्वारा की गई घोषणा को लागू कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed