फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut residents danced to Mahadevan's Shiva Tandav

Meerut News: महादेवन के शिव तांडव पर झूमे मेरठवासी

Thu, 26 Dec 2024 12:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut residents danced to Mahadevan's Shiva Tandav
मेरठ महोत्सव में शंकर महादेवन ने दी प्रस्तुति, ..ॐ नमः शिवाय ने भर दिया जोश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ महोत्सव में वक्रतुंड महाकाय मंत्र के साथ पद्मश्री और ग्रेनी अवार्ड विनर शंकर महादेवन की मंच पर एंट्री हुई। एक दंताए, गौरी सुताए भजन प्रस्तुत किया। सुर और ताल के समावेश ने हर किसी को जोश से भर दिया। शिव तांडव को शंकर महादेवन ने अपने अलग ही अंदाज में प्रस्तुत किया। इस बीच ॐ नमः शिवाय का जाप किया। श्रोताओं ने हर-हर महादेव के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
शंकर महादेवन ने ‘हां ये ही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है, लक्ष्य तो हर हाल में पाना है गीत प्रस्तुत किया तो सभी जोश से भर गए। उन्होंने कहा आई लव यू मेरठ। इतना जोश क्रांति धरा में ही देखने को मिल सकता है। इस बीच दिल चाहता है फिल्म का गीत ‘दिल चाहता है, कभी न बीते चमकीले दिन, हम न रहे यारों के बिन गीत पर सभी के जोश को दोगुना कर दिया। एक के बाद गानों की शृंखला में प्यारे प्यारे लम्हे प्यारी प्यारी रातें गीत पर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


बोलो कम, सुनो ज्यादा
शास्त्रीय संगीत के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। फिल्म कलाकार अनूप सोनी और अतुल सत्या के बीच संवाद दिखाया गया। चर्चा में श्रीराम और कृष्ण से जुड़ी कहानी सुनाते हुए उन्होंने मैनेजमेंट के गुर सिखाए। अनूप सोनी ने कहानी सुनते हुए कहा कि कर्म किए जा फल की चिंता मत कर। बोलो कम और सुनो ज्यादा। सुनने से नए आइडिया आते हैं। उन्होंने समझाया कि 1 मिनट में ऐसी बात करो जो असरदार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेजर शो में दिखाया मेरठ का इतिहास
कार्यक्रम में मेरठ का इतिहास लेजर शो के माध्यम से दिखाया। रामायण और महाभारत के विषय में बताया। इस बीच उद्योग और विस्तार के विषय में दिखाया। जय हो गीत लेजर लाइट और साउंड के सुंदर प्रस्तुति दी गई।

मेरे श्याम सुंदर तूने पहली नजर, नजर से मिलाई
कार्यक्रम में भजन गायक प्रियांकित जयसवाल ने कहा कि एक ऐसी मशीन बनाऊंगा इधर से डालूंगा डालूंगा, उधर से गाना निकलेगा। श्रीराम के जयकारे के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। एक तस्वीर थी मेरी मुरली वाले के साथ, मेरे श्याम सुंदर तूने पहली नजर, नजर से मिलाई, मजा आ गया।

पांच दिवसीय कार्यक्रम का सारांश बताया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजकुमार सांगवान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथियों का सीडीओ नूपुर गोयल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम 8 हजार से अधिक लोग आए। नारी तू नारायणी, मोटे अनाज और सरकार की योजनाओं के विषय में बताया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रदेश के सभी जिलों में मेरठ महोत्सव की तर्ज पर कार्यक्रम होंगे। प्रदेश को माफिया मुक्त किया गया है। आने वाले समय विरासत को बचाए रखेंगे। उन्होंने कुंभ के विषय में बताया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed