फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Report should be filed against the policemen who lathicharged the lawyers

Meerut: वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो रिपोर्ट, एसआईटी जांच की भी मांग

Mon, 04 Nov 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 04 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

वकीलों ने एडीजी से कहा कि गाजियााद में वकीलों को सुनियोजित तरीके से घेरकर पीटा गया। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Meerut: Report should be filed against the policemen who lathicharged the lawyers
एडीजी से मिलने वाले वकीलों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। एडीजी मेरठ जोन को प्रार्थना पत्र देकर वकीलों ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच की मांग की। 
विज्ञापन

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसोसिएशन मेरठ ने एडीजी को ज्ञापन देकर बताया कि गाजियाबाद में एक जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। अधिवक्ताओं ने विरोध किया तो जिला जज गाजियाबाद ने पुलिस को बुलाकर निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज करवा दिया। इसमें कई वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर सुनियोजित रूप से इस घटना को कराया। वकीलों ने मांग की, कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जाए, एसआईटी गठित कर इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए। वकीलों ने बताया कि एडीजी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
 
विज्ञापन

एडीजी से मिलने वाले अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में वीके शर्मा, राम कुमार शर्मा, विनोद काज़ीपुर, अशोक पंडित, जगदीश प्रसाद, अरविंद शर्मा, सल्लाउद्दीन, रवि कुमार, आलोक कुमार, यशोदा यादव, देवेंद्र शर्मा, राजीव गोयल, विनोद गुर्जर, सूर्यांश, आलोक, ज्योति, अर्जुन, अनुराग, दानिश, अमन आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed