फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: religious conversion busted on in Kankarkheda, more than fifty people accused of conversion

Meerut: कंकरखेड़ा में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, दो साल में 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप

Mon, 20 Mar 2023 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो साल के भीतर 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप है। वहीं हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Meerut: religious conversion busted on in Kankarkheda, more than fifty people accused of conversion
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर हिंदू राष्ट्र सेना के पदाधिकारियों ने पालम विहार काॅलोनी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विवेक अत्रे शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी समय से पालम विहार के एक मकान में दो साल से धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिल रही थी। मकान में करीब 50 लोग प्रार्थना करते हुए मिले। मौके पर एक दर्जन से बच्चे भी मिले। 
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने धर्म परिवर्तन का विरोध किया। दूसरे पक्ष ने पदाधिकारियों से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उनके धर्म पर टिप्पणी कर दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एकत्र लोगों को कहना था कि यह मकान भी अवैध रूप स बनाया गया है। मकान को फंडिंग के पैसे से तैयार किया गया। पुलिस पूछताछ में लोगों ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। युवक के पिता मौके से भाग निकले। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पकड़े गए युवक व उसके परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, बागपत में सांड ने ली किसान की जान

दो साल में 50 से ज्यादा धर्म परिवर्तन
हिंदू राष्ट्र सेना ने दो साल में 50 से ज्यादा परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। मूल रूप से हाथरस के बमनई गांव निवासी आरोपी दस साल पूर्व गाजियाबाद के विजय नगर में रहने लगा था। दो साल पहले मेरठ आया। घसौली निवासी दो युवक की भूमिका भी पाई गई है।

सीओ का कहना है कि आरोपी के संबंध में हाथरस और गाजियाबाद में जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली रोड मंगतपुरम में पकड़े गए धर्म परिवर्तन के आरोपियों से भी इनके संबंध तलाशे जा रहे हैं। 

धर्म परिवर्तन के कागजात नहीं
हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक विजय चपराणा ने मकान में मौजूद लोगों से धर्म परिवर्तन के कागजात मांगे। मगर किसी के पास कागजात नही मिले। उन्होंने बताया कि गरीब हिंदू परिवारों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed