Meerut: टोल टैक्स पर राहत, 3 हजार में 200 सफर का डिस्काउंट पास आज रात से लागू
मेरठ में एनएचएआई 14 अगस्त रात 12 बजे से निजी वाहनों के लिए डिस्काउंट पास नीति लागू कर रहा है। 3 हजार रुपये के पास में 200 बार टोल प्लाजा से गुजरने की सुविधा मिलेगी, फास्टैग में पॉजिटिव बैलेंस अनिवार्य होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई के तत्वावधान में टोल प्लाजा से गुजरने वाले निजी वाहन चालकों को टोल शुल्क में राहत देने के लिए डिस्काउंट पास नीति लागू की जा रही है।
यह नीति 14 अगस्त रात 12 बजे से लागू होगी। इस नियम के अनुसार निजी वाहन चालक फास्टैग में तीन हजार रुपये का रिचार्ज कराकर दौ सौ बार टोल प्लाजा से निकल सकेंगे। एनएचएआई भी अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करेगा।
यह भी पढ़ें: UP: बीफार्मा छात्र का कत्ल... थाने से 100 मीटर दूर फेंकी लाश, डॉक्टर बनना चाहता था वो; मेरठ हत्याकांड की कहानी
काशी टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी क्यूब हाईवेज के सीनियर मैनेजर भूपेश त्यागी ने बताया कि अभी निजी वाहन चालकों को एनएचएआई के टोलप्लाजा से गुजरने के लिए 170 रुपये का टोल शुल्क देना पड़ता है। वाहन चालकों के जेब के बोझ को कम करने के लिए एनएचएआई नई डिस्काउंट नीति लागू कर रहा है।
निजी वाहन चालक तीन हजार रुपये में डिस्काउंट पास बनवाकर एनएचएआई के टोलप्लाजा से 200 बार सफर कर सकते हैं। बताया कि इसके लिए भी वाहन चालकों के फास्टैग अकाउंट में पाॅजिटिव बैलेंस होना जरूरी है अगर पाॅजिटिव बैलेंस नही होगा तो हर्जाने के तौर पर दोगुना टोल शुल्क देना होगा।