फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rathaura Khurd Tragedy, Girl Dies After Dairy Owner Allegedly Forced Her to Consume Sulphos

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: युगल को साथ जीना था, लेकिन साथ मरने की ठानी, डेयरी से शुरू हुआ रिश्ता, मौत पर खत्म

Mon, 16 Jun 2025 02:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Jun 2025 02:15 PM IST
सार

मेरठ के रठौरा खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के चलते डेयरी संचालक और युवती ने सल्फास खा लिया। डेयरी संचालक की शनिवार को मौत हो गई थी, जबकि युवती ने रविवार को मेडिकल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
Meerut: Rathaura Khurd Tragedy, Girl Dies After Dairy Owner Allegedly Forced Her to Consume Sulphos
सचिन के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गांव रठौरा खुर्द में डेयरी संचालक सचिन (30) की मौत के बाद रविवार को युवती ने भी मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अपनी डेयरी पर दो बेटियों के पिता सचिन ने 18 वर्षीय युवती को सल्फास खाने को दी और फिर खुद भी जान दे दी थी। शनिवार को दो बच्चों के पिता सचिन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रेम प्रसंग था। दोनों ने एक साथ सल्फास निगलकर जान दी है। घटना के बाद युवती पक्ष ने आरोप लगाया था लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


दो बेटियों के पिता को 18 साल की युवती से हुआ इश्क
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द निवासी सचिन पिछले कई वर्षों से दूध की डेयरी चलाता था। वह पांच और सात साल की दो बेटियों का पिता था। बावजूद इसके उसका घर के पास रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने विरोध किया और पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के मोबाइल से कॉल कर डेयरी पर बुलाई युवती, फिर उठाया खौफनाक कदम
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को सचिन ने युवती को अपने एक दोस्त के मोबाइल से कॉल कर डेयरी पर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती को सल्फास निगलवा दिया और बाद में खुद भी निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। 

उपचार के दौरान हुई डेयरी संचालक की मौत
शनिवार की शाम करीब चार बजे मेरठ में स्थित होप हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल से सचिन का शव गांव पहुंचा।

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। जबकि थाना पुलिस सचिन की मौत के बाद अस्पताल के मीमो का इंतजार करती रही। परंतु अस्पताल से थाने पर मीमो नहीं भेजा गया।

युवती की हालत में नहीं हुआ सुधार, रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ा
युवती को मेरठ के जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रात को मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां पर युवती ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव पहुंचा। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Meerut Weather: मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और हवा ने दी गर्मी से राहत 

पानी नहीं था तो दोनों ने दूध से निगला सल्फास
ग्रामीणों ने बताया कि सचिन ने जब युवती को फोन कर अपनी डेयरी पर बुलाया था। सचिन पहले से ही सल्फास का पैकेट लेकर आ चुका था। लेकिन वहां पर पानी नहीं था। सचिन ने सल्फास युवती के मुंह रखवाया और फिर दूध पिलाकर उसे निगलवा दिया।

इसके बाद आरोपी ने खुद भी इसी तरह दूध से सल्फास निगल लिया। युवती की मां ने भी जबरन सल्फास निगलवाने का आरोप सचिन पर लगाया था। युवती ने भी मरने से पहले पुलिस को दिए गए बयान में सचिन पर जबरदस्ती सल्फास निगलवाने का आरोप लगाया था।

गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस तैनात
मामला एक ही गांव और आसपास घरों का होने के चलते युवक और युवती पक्ष के लोगों में दोनों की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed