{"_id":"684f9ef5ea619da2ff0da8cd","slug":"meerut-weather-today-cloudy-skies-and-cool-breeze-change-weather-mood-in-meerut-light-rain-expected-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather: मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और हवा ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather: मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और हवा ने दी गर्मी से राहत
Mon, 16 Jun 2025 10:05 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:05 AM IST
सार
मेरठ में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हैं और ठंडी हवाओं ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन हल्की बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन
माैसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं गर्मी पर जैसे ब्रेक लगाने लगीं। पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव महसूस किया जा रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है और नमी का स्तर भी बढ़ा है।
विज्ञापन
तेज धूप और तपिश के बाद अब लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जिससे दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि बारिश न सही, लेकिन बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हवा की गति और दिशा भी बदली हुई है, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।
इस मौसम ने न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दी है, बल्कि खेतों और फसलों के लिए भी यह नमी फायदेमंद साबित हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव ऐसे ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना बन सकती है।