फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Rain may in Western UP and the temperature of day has dropped

पश्चिमी यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, गिरा दिन का पारा, बारिश के पूरे आसार

Thu, 31 Jan 2019 01:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Rain may in Western UP and the temperature of day has dropped
पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं और बादलों के कारण दिन का तापमान फिर 20 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि आने वाले दिनों में बारिश और ओले पड़ने के आसार है। 

विज्ञापन

 
एक सप्ताह पहले हुई झमाझम बारिश के बाद अभी तक ठंड का स्तर कम नहीं हुआ है। पहाड़ों पर फिर से पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। जिसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई दे रहा है। बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम के बदलने से ठंड का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। हवा भी करीब 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गुरुवार दिन में मौसम सर्द बना रहा, शाम होते होते ठंड और बढ़ती गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 69 व न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन

वहीं एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 4 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखेगा। 5 से 7 फरवरी तक बारिश के आसार है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed