फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rain and cold have increased in Western UP

पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 48 घंटों में ओलावृष्टि के आसार

Mon, 21 Jan 2019 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jan 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Rain and cold have increased in Western UP
बारिश में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रविवार को सामान्य से ऊपर निकल गए तापमान के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। 

विज्ञापन


बीते 40 साल में दूसरी बार रविवार का दिन सबसे गर्म रहा था। तेजी से बढ़े तापमान के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना। इससे मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर दो बजे के करीब शुरू हुई बारिश देरशाम तक रुक रुककर होती रही। हवाओं और बारिश के कारण तापमान गिरता चला गया। हवाओं की गति भी 8 किमी प्रति घंटे रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। तीन घंटे में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते दिन की तुलना में दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

जनवरी में सबसे गर्म रही रात
कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार जनवरी माह में रविवार की रात सबसे गर्म रही। ऐसा पिछले कई सालों बाद हुआ है, जब दिन और रात दोनों गर्म रहे। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर रहा। 

गेहूं को लाभ, दलहनी फसलों को नुकसान  
डॉ. शाही का कहना है कि सोमवार को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी होगी। जबकि दलहनी फसल चना, मसूर, मटर और पत्ते वाली सब्जियों को नुकसान होगा। अगर हवा तेज चलेगी तो सरसों के पौधे गिरने से नुकसान हो सकता है।

बारिश से रुकी गन्ने की छिलाई 
सोमवार को हुई बारिश के कारण गन्ना छिलाई बंद होने से मिलों में गन्ना आपूर्ति बंद हो गई है। उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरपाल सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल को भी लाभ होगा। लेकिन छिलाई बंद होने से मिल पर आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। 

पिछले पांच दिन का तापमान  
तारीख अधिकतम न्यूनतम  
17         21.9      3.8  
18         22.3      6.0  
19         23.3      7.2  
20         27.6      7.8  
21         21.6       10.6       
वर्जन  
तापमान बढ़ने से कम दबाव का क्षेत्र बनता गया और हवाओं का रुख बदलने से मौसम में परिवर्तन आ गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 से 48 घंटे तक रहेगा। वेस्ट यूपी में तेज हवा के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आने के आसार है।  - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed