फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids on three houses in Sathala, several sacks of firecrackers recovered, two people detained

Meerut: सठला में तीन मकानों पर छापा मारा, बने व अधबने पटाखों के कई बोरे बरामद, दो लोग हिरासत में लिए

Mon, 03 Oct 2022 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 02:03 AM IST
सार

मेरठ के मवाना में पुलिस ने गांव सठला से एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raids on three houses in Sathala, several sacks of firecrackers recovered, two people detained
बरामद पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मवाना पुलिस ने गांव सठला में छापामारी कर अवैध रूप से तैयार की गई आतिशबाजी (पटाखे) आदि बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने रविार को गांव सठला में शाहनवाज उर्फ बिट्टू के यहां छापामारी की। जहां से प्लास्टिक के छह बोरों में अधबने पटाखे बरामद किए गए। वहीं भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। बिट्टू मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद माजिद के घर पर छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही माजिद फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


माजिद के यहां से प्लास्टिक के एक बोरे में तैयार पटाखे तथा चार बोरों में अधबने पटाखे मिले। इसके बाद नईम के यहां छापामारी की। इसके यहां से प्लास्टिक के एक बोरे में तैयार पटाखे तथा दो बोरे में अधबने पटाखे बरामद किए।

एसआई मनोहर लाल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया। बरामद पटाखों के नमूने लेकर सील कर शेष पटाखों को नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed