{"_id":"60e426a78ebc3ebf1f1f2b86","slug":"meerut-public-upset-due-to-continuous-power-cuts-sp-workers-demonstrated-with-pots-and-lanterns","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा कार्यकर्ताओं ने मटके और लालटेन लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा कार्यकर्ताओं ने मटके और लालटेन लेकर किया प्रदर्शन
Tue, 06 Jul 2021 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:17 PM IST
सार
उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर भी सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
मटके व लालटेन लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बिजली की लगातार कटौती को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता मिट्टी के घड़े और लालटेन लेकर थापरनगर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
थापरनगर में मंगलवार को सपा नेता परविंदर यीशु के नेतृत्व में सपा समर्थक अपने हाथों में मटके और लालटेन लेकर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।
सपा नेता व कार्यकर्ताओं का कहना है की लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। उस पर निगम लगातार बिजली कटौती कर रहा है। इस तरह की जा रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर भी सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन