फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest against removal of encroachment in Jagriti Vihar, women lying in front of bulldozer

मेरठ : जागृति विहार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, बुल्डोजर के सामने लेट गई महिलाएं

Thu, 17 Jun 2021 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jun 2021 05:59 PM IST
सार

करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान श्मशान घाट के अंदर अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन मकानों को गिरा दिया। चार झोपड़ियों को भी तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Protest against removal of encroachment in Jagriti Vihar, women lying in front of bulldozer
टीम का विरोध करती महिलाएं व कार्यवाही करती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जागृति विहार सेक्टर छह मंशा देवी रोड स्थित शमशान घाट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची नगर निगम टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज महिलाएं बुल्डोजर के सामने लेट गई। महिलाओं का कहना था कि पहले शमशान घाट में बनाए गए मंदिर को हटाया जाए। महिला पुलिसकर्मियाें ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं का गेट से हटाया। निगम टीम ने इसके बाद अतिक्रमण हटाया।

विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान, संपत्ति अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में शमशान घाट पर पहुंचा। निगम की टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और टीम को गेट के अंदर नहीं घुसने दिया। टीम बुल्डोजर लेकर आगे बढ़ती तो महिलाएं जमीन पर ही लेट गई। महिलाओं ने पहले नोटिस नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जब निगम अधिकारियों ने नोटिस दिखाया तो महिलाएं पहले अवैध रूप से बने मंदिर को तोड़ने की मांग करने लगी। महिलाएं नहीं मानी तो उन्हें हटाने के लिए महिला पुलिसबल को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस ने सख्ती कर महिलाओं को गेट से हटाया, इस दौरान हंगामे की स्थिति रही। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान श्मशान घाट के अंदर अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन मकानों को गिरा दिया। चार झोपड़ियों को भी तोड़ दिया गया। 


वहीं, अवैध रूप से निर्मित विवादित मंदिर को नगर निगम सील करने की कार्रवाई की योजना बना रही है। शक्ति सिंह मलिक, लेखपाल राजकुमार मौजूद रहे। दूसरे प्रवर्तन दल ने न्यू मुल्तान नगर में अभियान चलाकर अवैध चारदीवारी को गिराया। शिकायत मिली थी कि निगम की 550 वर्ग मीटर भूमि के 150 वर्ग मीटर टुकड़े को बेच दिया गया है, टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed