{"_id":"5c59b2cebdec2273a13561ef","slug":"meerut-protest-against-chief-minister-mamata-banerjee-and-bjp-workers-blow-the-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Tue, 05 Feb 2019 09:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कमिश्नरी चौराहे पर पुतला फूंका। अध्यक्ष संजीव प्रधान ने ममता पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए बताया कि शारदा चिटफंड घोटाले में फंसी ममता बनर्जी ने संविधान व सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया है।
विज्ञापन
वह निरंतर पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बाद भी सीबीआई की टीम को बंधक बनाया और कोलकाता के आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर जांच नहीं करने के लिए धरने पर बैठ गई। राष्ट्रपति को ऐसी भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इसी को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी का पुतला फूंका और पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता मुकेश सिंघल, लोकेश प्रजापति, मुनीश योगी, सुशील, जितेंद्र राणा, प्रवीन कसाना, राम प्रसाद, शीशपाल, सतीश प्रजापति, मृदुल चौधरी, दीपक चौधरी, सुमित तेवतिया, विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/