फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Property prices rise due to the network of rapid and expressways, land bids double in Meerut

Meerut:रैपिड व एक्सप्रेस वे के जाल से प्रोपर्टी में उछाल, श्रद्धापुरी और वेदव्यासपुरी में जमीन की बोली दोगुनी

Sat, 26 Oct 2024 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

मेरठ में नमो भारत और एक्सप्रेस वे के बिछते जाल के बाद शहर की प्राॅपर्टी के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। मेरठ समेत अन्य शहरों से भी लोग यहां संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Property prices rise due to the network of rapid and expressways, land bids double in Meerut
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन और एक्सप्रेस वे के बिछते जाल के साथ ही संपत्तियों के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। (मेरठ विकास प्राधिकरण) मेडा की ओर से उच्च आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग की 380 संपत्तियों के लिए कई गुना बोलियां आई हैं।
विज्ञापन


मेरठ समेत गुड़गांव, फरीदाबाद तक से दिलचस्पी दिखा रहे लोग
मेरठ ही नहीं नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और दिल्ली के लोग भी बोली में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को बोली में श्रद्धापुरी और वेदव्यासपुरी में प्लॉट की बोली दोगुनी तक जा पहुंचीं। इसके अलावा लोहियानगर और गंगानगर में भी बोली बहुत ऊंची पहुंचीं।
विज्ञापन


मेडा की ओर से 380 एचआईजी व एमआईजी संपत्तियों को 18 स्लॉट में बांटकर नीलामी सोमवार को शुरू की थी। इसके तहत दो स्लॉट में दो-दो दिन बोली रखी थी। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने से वेबसाइट क्रैश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर व स्टाफ पर मिलीभगत के भी लोगों ने आरोप लगाए। जिसके बाद सोमवार को जहां बोली रुकी थी, उसके आगे से बृहस्पतिवार को बोली लगी। वहीं दूसरी स्लॉट के अंतर्गत बृहस्पतिवार की बोली को शुक्रवार व शनिवार को कर दिया गया।

इसके तहत शुक्रवार को श्रद्धापुरी, वेदव्यासपुरी, लोहियानगर और गंगानगर की संपत्तियों में लोगों ने सबसे ज्यादा रुझान दिखाया। शनिवार को भी ई-नीलामी में बोली लगेंगी। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि कितनी संपत्तियां बिकीं।

उधर, नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक हो गया है। जनवरी तक शताब्दीनगर (संजय वन) तक संचालन की तैयारी है। इसके बाद बेगमपुल और फिर मोदीपुरम तक जून-2025 में रैपिड का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेस-वे पर भी काम तेजी से हो रहा है।

शहर के चारों ओर हाइवे का जाल बिछ रहा है। इन हाइवे को न्यू बाईपास बनाते हुए जोड़ा जा रहा है। इनके शुरू होने के बाद शहर में बिना प्रवेश किए लोग बाहर-बाहर कहीं भी जा सकेंगे। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि पहले चरण में ही देर रात तक बोलियां लगीं। मेरठ ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed