फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Property dealer arrested for abducting and raping a 10-year-old girl in Ganganagar

Meerut: गंगानगर में 10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

मेरठ में गंगानगर के एक अस्पताल में महिला कर्मचारी की बेटी(10) को शनिवार सुबह अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Property dealer arrested for abducting and raping a 10-year-old girl in Ganganagar
आरोपी अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अस्पताल में महिला कर्मचारी की 10 वर्षीय बेटी को शनिवार सुबह अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी प्रापर्टी डीलर गंगानगर निवासी अभिषेक है। वह कार से आया था और बच्ची को उठाकर एक खंडहर जैसे मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर एक पार्क में छोड़कर भाग गया। परिजनों और अन्य लोगाें के हंगामे के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उप चुनाव: 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
विज्ञापन


घटना गंगानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। इस कॉलोनी की निवासी महिला ने बताया कि शनिवार सुबह बच्ची दुकान से दूध लेने गई थी। इसी दौरान कार सवार युवक उसकी बच्ची को अगवा कर ले गया। वह काफी देर तक बच्ची के आने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद बच्ची रोते हुए पहुंचीं। उसने सहमी हालत में बताया कि उसे कार में सवार आरोपी ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात से गुस्साए परिजन और अन्य लोग थाने पहुंचे। उन्होंने काफी देर हंगामा किया। एसओ गंगानगर दिनेश प्रताप सिंह ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। घटनास्थल के पास एक मकान के सीसीटीवी को देखने के बाद कार में आरोपी नजर आया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed