फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khatauli by-election: Voting will be held in 369 booths, area divided into nine zones and 37 sectors

खतौली उप चुनाव: 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

Sun, 04 Dec 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Dec 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Khatauli by-election: Voting will be held in 369 booths, area divided into nine zones and 37 sectors
नवीन मंडी स्थल से रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर खतौली उप चुनाव के लिए चल रहा प्रचार थम गया है। राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। रविवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। विधानसभा के 170 मतदान केंद्रों के 369 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अलावा सपा-रालोद-आसपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपना एजेंडा बताया। एक-दूसरे पर खूब सियासी बयानबाजी की गई। देर शाम प्रचार का शोर थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने विधानसभा को नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा है। पुलिसकर्मियों और मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रविवार को पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल से सुबह आठ बजे खतौली विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए रवाना होना शुरू हो गईं। 

ढाई हजार पुलिस बल कराएगा चुनाव
उप चुनाव में करीब ढाई हजार पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष निगाह है।

312446 लाख वोट करेंगे मतदान
खतौली के उप चुनाव में 312446 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 167070 और महिला मतदाता 145348 है। अन्य वोटर 19 है।

नवीन मंडी स्थल पर एडीएम ने देखी व्यवस्था
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नवीन मंडी स्थल पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी को देखा। ईवीएम प्राप्त कर उन्हें रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि इस तरह की तैयारी होनी चाहिए कि पोलिंग पार्टी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खतौली विधानसभा उप चुनाव के लिए 369 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य रहेंगे। मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की भी उन्होंने जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम की समस्त तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के बाद समस्त ईवीएम यहीं पर जमा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed