फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Posters of exodus were put up, the family members of the deceased left the village

Meerut: पलायन के पोस्टर चस्पा कर दलित परिवार के 40 सदस्यों ने गांव छोड़ा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 03 May 2024 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 May 2024 03:50 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर में हत्या के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने घर पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दलित परिवार के 40 सदस्यों ने गांव छोड़ दिया।

विज्ञापन
Meerut: Posters of exodus were put up, the family members of the deceased left the village
गांव छोड़कर जाता परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर में दो माह पूर्व हुई गौरव की हत्या के मामले में आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने आरोप लगाते हुए गुरुवार को दलित समाज के पांच परिवार घरों पर ताला लगाकर गांव छोड़कर चले गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार दबंगों के डर से मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर चले गए।   

विज्ञापन

गांव डाहर निवासी अनुसूचित जाति के युवक गौरव पुत्र राकेश का घर के सामने रहने वाली कश्यप समाज की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते गौरव की गत 10 मार्च को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द के जंगल में हत्या करवा दी थी। 

पुलिस ने युवती व उसके दूसरे प्रेमी मोहकम व दोस्त भानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि गांव के ही भाजपा के स्थानीय नेता के खिलाफ भी पुलिस ने एससी एक्ट में मामला दर्ज किया था, जो अभी तक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या आरोपियों के अन्य परिजनों द्वारा समझौते का दबाव बनाकर धमकी दी जा रही है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। 

गुरुवार को मृतक गौरव के पिता राकेश, चाचा रामनिवास, महेंद्र, राजेंद्र व दादी रोशनी समेत लगभग 40 सदस्यीय दलित परिवार गांव छोड़कर चला गया। सभी ने घर पर दबंगों के डर से पलायन व मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए। परिवार के लोग गाड़ी में अपने मवेशी व घर का सामान लादकर गांव से चले गए।

पलायन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पलायन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन घंटों तक निवेदन के बाद भी पुलिस विफल रही। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ का कहना है कि हत्या के मामले में मृतक गौरव के परिजनों की तहरीर पर एससी एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed