फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Post mortem report has revealed that father and son died due to drowning, last rites were performed

पिता-पुत्र की मौत: PM रिपोर्ट में आया ये कारण, परिजन बोले- दोनों की हत्या हुई, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 20 May 2024 10:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2024 10:15 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में हुई पिता-पुत्र की मौत का कारण पोस्टमार्टम में सामने आया है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है। काफी हंगामे के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Post mortem report has revealed that father and son died due to drowning, last rites were performed
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में थाना क्षेत्र के मध्य गंगनहर किनारे भद्रकाली मंदिर के नजदीक बसी कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गंगा में डूबने से मौत का कारण बताया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शवों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 

विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और नायब तहसीलदार ने समझाने का प्रयास किया। उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आश्वासन पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी निवासी असीम अपने 15 वर्षीय बेटे गौरव के साथ शनिवार को गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। जहां वह दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गए। रविवार दोपहर गौरव का शव गंगा किनारे पानी में बहता मिला। पुलिस ने गोताखोरों से पिता असीम की तलाश कराई। कुछ दूरी पर ही असीम का शव भी बरामद हो गया था। असीम के भाई सुभाष, विनय समेत कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र की हत्या कर शव नदी में फेंके गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को रविवार शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Meerut: Post mortem report has revealed that father and son died due to drowning, last rites were performed
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि पिता की गर्दन व पुत्र के हाथ में चोट है और दोनों को तैरना आता था। इसलिए गंगा नदी में डूबने की बात सही नहीं है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सचिन चौधरी व थाना प्रभारी अनिल कुमार ने समझाने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पड़ोस के ही गांव के एक व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत कराने की बात भी कही, लेकिन वे दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंच कर सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed