फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Popular Meerthi spread the magic of poetry in America, tickled a lot with his style.

Meerut: पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका में बिखेरा शायरी का जादू, अपने अंदाज से खूब गुदगुदाया

Tue, 27 Aug 2024 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

मेरठ के शायर पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका के कई शहरों में आयोजित मुशायरों में अपना कलाम पेश किया और मेरठ का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Meerut: Popular Meerthi spread the magic of poetry in America, tickled a lot with his style.
अमेरिका में आयोजित मुशायरे में कलाम पेश करते पॉपुलर मेरठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उर्दू के मशहूर मजाहिया शायर पॉपुलर मेरठी अपनी 20 दिवसीय साहित्यिक यात्रा के बाद अमेरिका से मेरठ लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित मुशायरों में भाग लिया, जहां उनकी शायरी ने लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 

पॉपुलर मेरठी के साथ इस साहित्यिक सफर में शायर राजेश रेड्डी और अकील नौमान भी शामिल थे। अमेरिका में आयोजित मुशायरों का आयोजन वहां की प्रमुख संस्था जकात फाउंडेशन की ओर से किया गया। पॉपुलर मेरठी की शायरी को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। मुशायरे के बाद पॉपुलर मेरठी को दुनियाभर के साहित्य प्रेमियों से मिलने का मौका भी मिला। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ लौटने पर पॉपुलर मेरठी ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। उन्होंने अमेरिका में उर्दू शायरी के प्रति लोगों के प्यार और सम्मान को देखकर गर्व महसूस किया। शायरी के इस सफर ने उन्हें एक नया अनुभव और उत्साह दिया है, जिसे वह आगे भी जारी रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed