{"_id":"d8547c589821ac28c7855c7f7583efb7","slug":"meerut-political-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही जिले में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाए प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही जिले में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाए प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा विधान परिषद में सभी सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ पाई है। ये हाल तब है, जब यूपी में ढाई करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का दावा भाजपाई करते हैं। हैरत ये है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने जनपद की सीट पर भी प्रत्याशी तय नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने एमएलसी चुनाव में 36 सीटों पर 16 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। लेकिन मेरठ-गाजियाबाद सीट पर प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। मेरठ-गाजियाबाद सीट में बागपत और हापुड़ जनपद भी आते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन चारों जनपदों में भाजपा सदस्यों की संख्या करीब दस लाख है।
विज्ञापन
उठ रहे सवाल
भाजपा ने मात्र 16 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। यदि पार्टी के पास मजबूत प्रत्याशी नहीं थे, तो उसे चुनाव से ही किनारा कर लेना चाहिए था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन