{"_id":"9f6dafe7b466bea9f9bc18df0c547ea8","slug":"meerut-political-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बोले, यूपी में अकेले चुनाव लडे़गी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली बोले, यूपी में अकेले चुनाव लडे़गी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से प्रदेश का विकास रुका है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री बाईपास स्थित लाल किला रेस्टोरेंट पहुंचे। होटल के डायरेक्टर भारत भूषण ने उनका अभिनंदन किया। भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को धर्म जाति में नहीं बांटना चाहिए। इसके नियंत्रण को लेकर सभी को पहल करनी चाहिए।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में हर व्यक्ति तरक्की कर रहा है। आज दुनिया के 90 प्रतिशत देश भारत के प्रति सकारात्मक सोच रख रहे हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर उतरेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि आतंकवाद के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में व्यापार करने के लिए कई कानूनों में बदलाव किया है। ऐसे में विदेशी कंपनियां यहां आ रही हैं। नकवी ने कहा कि सपा सरकार में अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कोई भी वर्ग खुश नहीं है। मुलायम और मायावती में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा राष्ट्रीयता का मुद्दा है। इस दौरान संजय गुप्ता, नीरज मित्तल, अशोक चौधरी, राजीव नैय्यर, हरी प्रताप भारद्वाज, नवल अरोड़ा, सुमित चौधरी, रविंद्र मलिक, अक्षय सिंह, संचित अरोड़ा, आशुतोष गोयल, गौरव चौहान, डॉ. विजय शर्मा, सुनील शर्मा, विनीत मौजूद रहे।