{"_id":"b6a51bd05003cb643c7006d51401a58a","slug":"meerut-political-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सदभाव यात्रा पर निकली कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सदभाव यात्रा पर निकली कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने ‘सद्भाव बढ़ाओ अभाव मिटाओ’ पदयात्रा के जरिये भाजपा और सपा को जमकर कोसा और बसपा को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताआें ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वार करते हुए कहा कि इन दोनाें से युवा वर्ग को हताशा मिली है। लेकिन जनता अब राज्यों के चुनाव में इसका जवाब दे रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस पांच मुद्दों पर प्रदेश भर में पदयात्रा कर रही है, जिसमें महंगाई, असहिष्णुता, कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाला और किसानाें की समस्याएं शामिल हैं। बुधवार को शहीद स्मारक से शुरू हुई पद यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कुरबानी को झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन भाजपा इसे मिटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस शासन की तुलना में यदि केंद्र की 17 माह की सरकार को देखा जाए तो महंगाई ने रिकॉर्ड कायम किया है। आपसी भाईचारा पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। वहीं उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप है और जंगलराज कायम है। सपा और बसपा मुस्लिमों को बहलाकर भाजपा को मजबूत कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे यूपी में दोनों पार्टियां भाजपा की एजेंट के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई ने रैली को रवाना किया। जनसभा का संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह और नवनीत नागर ने किया।