फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police took away the car of SP district president from outside ADM residence, AAP workers surrounded t

Meerut: एडीएम आवास के बाहर से सपा जिलाध्यक्ष की कार ले गई पुलिस, आप कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का किया घेरा

Thu, 24 Apr 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Apr 2025 11:55 AM IST
सार

मेरठ  कचहरी के पास एडीएम सिटी के आवास के बाहर खड़ी सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और पुलिस निरीक्षक की कार बुधवार को यातायात पुलिसकर्मी खींचकर पुलिस लाइन ले गए।

विज्ञापन
Meerut: Police took away the car of SP district president from outside ADM residence, AAP workers surrounded t

विस्तार

मेरठ  कचहरी के पास एडीएम सिटी के आवास के बाहर खड़ी सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और पुलिस निरीक्षक की कार बुधवार को यातायात पुलिसकर्मी खींचकर पुलिस लाइन ले गए। मामले की जानकारी के बाद सपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जिलाध्यक्ष व निरीक्षक पर नो एंट्री में कार खड़ी करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि बुधवार को वह साथियों संग एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलने आए थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: वेस्ट UP में हीट वेव का येलो अलर्ट, अगले चार दिन सताएगी गर्मी, 40 के पार पहुंचेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी होंडा सिटी कार एडीएम सिटी के आवास के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस पहुंचे तो उनकी कार गुम थी। सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। जहां पता चला कि यातायात पुलिसकर्मी उनकी कार को खींचकर पुलिस लाइन ले गए हंै। सपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए। 

आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी समर्थकों के साथ आ गए। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी कार को जान बूझकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाया गया है। उनके कार के पास एक दर्जन अन्य वाहन खड़े थे। आप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस मनमानी कर लोगों को परेशान कर रही है। सपा जिला उपाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि आज जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन देंगे। 

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि कार सड़क किनारे खड़ी थी। जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। इसलिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार को पुलिस लाइन ले गए थे। नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed