फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police stopped Congressmen on their yatra at Begumpul, heated confrontation, ruckus

Meerut: बेगमपुल पर रोकी कांग्रेस की किसान-नौजवान बचाओ यात्रा, पुलिस से तीखी झड़प, पांच घंटे तक चला हंगामा

Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
सार

यूपी में किसान-नौजवान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित नई मंडी तक यात्रा निकालने पर अड़े थे। बाद में 20 नेताओं को बेगमपुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक ही जाने की अनुमति दी गई। 
 

विज्ञापन
Meerut: Police stopped Congressmen on their yatra at Begumpul, heated confrontation, ruckus
कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही किसान-नौजवान बचाओ यात्रा बुधवार को मेरठ पहुंचते ही अखाड़ा बन गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसी नेता दिल्ली रोड पर नई मंडी तक लगभग 6 किमी लंबी यात्रा निकालने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें बेगमपुल से आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सहारनपुर से शुरू होकर यह यात्रा करनावल होते हुए जैसे ही मेरठ में बेगमपुल जीरो माइल स्थित एसजीएम गार्डन पहुंची, वहां पहले से ही भारी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात था। यात्रा शुरू होते ही अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, यात्रा संयोजक अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की पुलिस प्रशासन के साथ घंटों तक तीखी बहस हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर छावनी बना दिया। लगभग पांच घंटे तक चले हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने केवल 20 कांग्रेसियों को बेगमपुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक जाने की अनुमति दी। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहीं यात्रा का समापन करना पड़ा। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उत्पीड़न की कार्रवाई करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।
 
विज्ञापन

सरकार और अग्निवीर योजना पर प्रहार
राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसान और नौजवानों के हितों को लगातार कुचला जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। संयोजक अवनीश काजला ने अग्निवीर योजना को सरकार का विश्वासघात बताते हुए कहा कि इससे सेना का मनोबल कमजोर हो रहा है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किसान विरोधी व्यापार समझौतों और अग्निवीर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। 

यूपी प्रभारी विशाल चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से अनुमति का आश्वासन दिया जा रहा था लेकिन अंत में पुलिस ने यात्रा रोकने का षड्यंत्र रचा। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भले ही इस बार पुलिस ने बलपूर्वक यात्रा रोक दी हो लेकिन अगले चरण में यह यात्रा मेरठ की सड़कों पर हर हाल में निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, विशाल वशिष्ठ, रीना शर्मा, बबीता गुर्जर, सुमित विकल, रवि कुमार, किरण बाला, फरहान चौधरी, शौरभ पठान, जाहिद अंसारी, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed