यूपी पुलिस का नया कारनामा, आरोपी की बजाय दुष्कर्म पीड़िता को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पुलिस की लापरवाही बार-बार सामने आ रही है। अब यूपी के मेरठ जिले में पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। दरअसल, मामला यह है कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पांच महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं पुलिस ने पीड़िता को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कंकरखेड़ा थाने में पांच माह पहले एक पिता ने बेटी के अपहरण और दुष्कर्म करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को घटना के पांच माह बाद तक गिरफ्तार नहीं किया और न ही उनके खिलाफ चार्जशीट बनाई।
वहीं शनिवार को आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में चालान काट कर जेल भेज दिया। ताज्जुब की बात यह है कि जेल जाने वालों में दुष्कर्म पीड़िता भी शामिल है।
इस मामले को लेकर लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर कार्रवाई की है। उधर, पीड़िता के पिता ने मामले की विवेचना कर रहे दरोगा पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि 20 हजार रुपये दरोगा को दे चुका हूं। बाकी का इंतजाम नहीं करने पर दरोगा ने उलटा पीड़िता को ही जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि वह अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/