फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police seized property worth crores of Ajju Kabadi in Sotiganj and Patelnagar

Action: मेरठ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अज्जू कबाड़ी की सोतीगंज व पटेलनगर स्थित करोड़ों की संपत्ति जब्त

Tue, 19 Jul 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 03:52 PM IST
सार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर अज्जू कबाड़ी की सोतीगंज और पटेलनगर स्थित करोड़ों की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut police seized property worth crores of Ajju Kabadi in Sotiganj and Patelnagar
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोतीगंज के शातिर अज्जू कबाड़ी की सोतीगंज और पटेलनगर स्थित करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मौजूद रहा।  

विज्ञापन


मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को मंगलवार को कुर्क कर लिया गया है। कबाड़ी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में वाहन चोरी और कटान का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना परतापुर पुलिस द्वारा की जा रही है। इससे पहले भी मेरठ पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैंट एएसपी चंद्रकांत मीणा और एएसपी विवेक यादव पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को सोतीगंज पहुंचे और अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू की अवैध रूप से कमाई संपत्ति को कुर्क किया। उन्होंने 14-ए के तहत अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। 

एएसपी ने बताया कि अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति है। पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि संपत्ति की कितनी कीमत है।

पुलिस का कहना है कि सोतीगंज में चोरी के वाहन जिसने भी काटे हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। चोरी और लूट के वाहन काटकर अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति गैंगस्टर 14-ए के तहत कुर्क की जाएगी। एसएसपी रोहित साजवाण का कहना है कि सभी आरोपी कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed