{"_id":"5944d5664f1c1b4c258b4614","slug":"meerut-police-searched-the-cow-from-social-media-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिये मिली यह गाय, पुलिस ने कर दिए थे हाथ खड़े, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के जरिये मिली यह गाय, पुलिस ने कर दिए थे हाथ खड़े, फोटो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिये मिली गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही आपको सुनकर और पढ़कर आश्चर्य होगा, लेकिन यह हकीकत है। जिस गाय को चोरी होने के बाद उसके मालिक और पुलिस ने खोजना बंद कर दिया था। अब वह गाय सोशल मीडिया के जरिए मिल गई। जानिए कैसे?
विज्ञापन
बता दें कि यह गाय एक डेयरी में बंधी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने गाय का फोटो सोशल मीडिया पर भेजा था। इसके बाद पुलिस ने गाय मालिक को तलाश किया। रात में पुलिस ने गाय को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ कोतवाली विजय गुप्ता ने बताया कि बनीसराय निवासी मोहम्मद शफीक के घर से 17 अप्रैल की रात को चोरों ने सफेद रंग की गाय को चोरी कर लिया था। पीड़ित ने पुलिस से गाय तलाशने की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस और गाय मालिक उसे तलाश नहीं पाए। पुलिस ने गाय के फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पुलिस को गाय के बारे में बताया कि गाय ब्रह्मपुरी क्षेत्र में संजय की डेयरी में है। पुलिस ने वहां से गाय बरामद कर ली। संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों को रात के समय गाय मिली थी। उसने ब्रह्मपुरी पुलिस से सुपुर्दगी में गाय को लिया था। रात में एसओ कोतवाली ने गाय को उसके मालिक को सौंप दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/