फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Police marked Haji Yakub Qureshi property worth billions including 32 vehicles

MEERUT: हाजी याकूब कुरैशी की 32 गाड़ी समेत अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस ने अब किया ये बड़ा खुलासा

Sat, 17 Dec 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Dec 2022 11:57 AM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान कुरैशी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने अब हाजी याकूब की 26 जगह तलाशी गई पूर्व मंत्री की संपत्तियां चिन्हित की हैं।  

विज्ञापन
MEERUT: Police marked Haji Yakub Qureshi property worth billions including 32 vehicles
हाजी याकूब कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की 32 गाड़ियों सहित एक अरब की संपत्ति पुलिस ने चिह्नित कर ली है। पुलिस का दावा है कि 26 जगह संपत्ति मिली है, जिसकी कीमत जांच ली है। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। वहीं, पुलिस का दावा है कि फरार याकूब और उनके बेटे इमरान समेत पांच लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। 

विज्ञापन


31 मार्च, 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग का काम चल रहा था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद किया गया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने याकूब के परिवार पर दूसरा मुकदमा गैंगस्टर का दर्ज किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Up News: डूडा ने बागपत में कब्रिस्तान में भी बनवा दिए मकान, निर्दयी मां कौन, तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी के बाद 28 नवंबर को फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। संजीदा बेगम की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी। याकूब व इमरान सहित पांच आरोपी अभी फरार हैं। 
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि गैंगस्टर 14 (ए) के तहत याकूब की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी चल रही है।

हॉस्पिटल, स्कूल समेत 28 जगह याकूब की संपत्ति मिली है। जिसकी कीमत करीब एक अरब आंकी गई है। इसके अलावा याकूब और उनकी कंपनी अल फहीम मीटेक्स कंपनी के नाम से 32 गाड़ी मिली हैं। उनको भी जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed