फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police investigation stalled in the murder case of oil businessman's son Vivek Jain

Meerut: तेल कारोबारी के बेटे विवेक जैन की हत्या के मामले में पुलिस की जांच ठहरी, नहीं आई बिसरा रिपोर्ट

Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
सार

मेरठ के नामचीन तेल काराबारी धर्नेंद्र जैन के बेटे विवेक जैन की जहर के सेवन से मौत हो गई थी। पत्नी सोना जैन ने शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Meerut: Police investigation stalled in the murder case of oil businessman's son Vivek Jain
विवेक जैन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेल काराबारी धर्नेंद्र जैन के बेटे विवेक जैन की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर परिजन नाराज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विवेक की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद नहीं हुई है। अभी इस मामले में टीपी नगर थाने में विवेचना चल रही है। बिसरा सुरक्षित रखा गया था और एफएसएल की रिपोर्ट नहीं आने के कारण चार्जशीट और अन्य कार्रवाई भी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


टीपी नगर क्षेत्र के महावीरजी नगर निवासी तेल कारोबारी धर्नेंद्र जैन के बेटे विवेक जैन की पिछले साल मौत हो गई थी। विवेक की पत्नी सोना जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। सोना ने आरोप लगाया कि उनके पति की कुसैड़ी गांव निवासी महिला सोनिया से जान पहचान थी। करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की नीयत से विवेक की हत्या की गई है। शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इस मामले में सोना का कहना है कि टीपीनगर थाने में सोनिया, उसके भाई अमित और पिता राजेंद्र के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। सोना का आरोप है कि वसीयत के आधार पर विवेक की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से हत्या की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बिसरा प्रिजर्व और एफएसएल की रिपोर्ट नहीं आने के कारण कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed