{"_id":"63287119888a2c45877fea8f","slug":"meerut-police-have-revealed-in-18-lakh-loot-case-and-accountant-and-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: मुनीम और ड्राइवर निकले मास्टरमाइंड, दोनों गिरफ्तार, खुल गया 18 लाख की लूट का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज खुलासा: मुनीम और ड्राइवर निकले मास्टरमाइंड, दोनों गिरफ्तार, खुल गया 18 लाख की लूट का राज
Mon, 19 Sep 2022 07:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:10 PM IST
सार
मेरठ पुलिस ने 18 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। लूट की प्लानिंग करने वाले कोई बदमाश नहीं कारोबारी के मुनीम और ड्राइवर ही निकले।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी हाईवे (एनएच-119) पर दिनदहाड़े हुई 18 लाख की लूट का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक घर से रुपयों को बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मुनीम और ड्राइवर ने ही लूट की प्लानिंग बनाई थी। अभी तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
आंखों में मिर्च डाल स्टील कारोबारी के मुनीम से लूटे थे 18 लाख
पौड़ी हाईवे (एनएच-119) पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बदमाशों ने मुजफ्फरनगर की बजरंग स्टील कंपनी के मालिक बाल बहादुर के मुनीम राजू शर्मा और ड्राइवर पंकज गुप्ता की आंखों में मिर्च झोंककर 18 लाख रुपये लूटे गए थे। कार सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया और फिर मुनीम की कार का शीशा तमंचे से वार कर तोड़ दिया। पीड़ितों के संभलने से पहले ही मिर्च पाउडर आंखों में उड़ेल रकम लूट ले गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
मुनीम का हाथ हो गया था लहूलुहान
कांच लगने से मुनीम का हाथ लहूलुहान हो गया था। वारदात की सूचना मिलने पर बाल बहादुर ने मुनीम को रामराज के व्यापारी दीपक अग्रवाल उर्फ भोला के पास जाने के लिए कहा। करीब 4:30 बजे बाल बहादुर ने बहसूमा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट