फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have arrested two accused in mongoose hair smuggling case

यूपी: नेवले के बालों की तस्करी का पर्दाफाश, मौके से दबोचे गए दो ब्रश कारीगर, पूछताछ में खोलेंगे बड़े राज

Mon, 02 Oct 2023 08:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Oct 2023 08:48 PM IST
सार

Meerut News : नेवले के बालों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने छापामारी के दौरान मौके से दो कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि पकड़े गए कारीगर पूछताछ में बड़े राज खोलेंगे। 

विज्ञापन
Meerut police have arrested two accused in mongoose hair smuggling case
मेरठ पुलिस ने नेवले के बालों की तस्करी का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेवले के शिकार और उसके बालों की तस्करी के मामले में मेरठ एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लौहारपुरा में शमशाद व दिलशाद के मकान पर छापामारी कर नेवले के बालों से ब्रश बनाने वाले दो कारीगरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से लाखों रुपये का माल बरामद किया है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर लौहारपुरा में शमशाद और दिलशाद के मकान पर छापा मारा। जहां से लाखों रुपये की कीमत के ब्रश व अधबना माल बरामद किया गया, जबकि कारखाना मालिक दोनों भाई मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने ब्रश बनाने वाले कारीगर अशोक और बबलू को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। 

विज्ञापन

उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। 

ब्रश उद्योग का बड़ा नाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रश का निर्यात विदेशों तक होता है। प्रतिबंधित प्रजाति नेवले के बालों से बने ब्रशों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम आए दिन छापामारी करती है।

यह भी पढ़ें: नदी में मिली लाश: चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, जल्द होगा खुलासा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले सबूत

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में है कीमत
नेवले के बालों वाले ब्रश को अंतरराष्ट्रीय बाजार में केरबिन नाम से बेचा जाता है। मेरठ में पकड़े गए वन्य जीव तस्करों के पास से पहले भी छापामारी के दौरान कई विदेशी नंबर भी मिले थे। बाजार में नेवले के बालों से बना ब्रश तीन रुपये से लेकर 100 रुपये तक में बेचा जाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी मोटी कीमत मिलती है।

यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: हादसों में CRPF कर्मी और व्यापारी की मौत, जुड़वां बेटियों का बर्थडे मनाने आया था जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed