फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student of 12th class was murder by stabbed in Saharanpur, dead body found in river

नदी में मिली लाश: चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, जल्द होगा खुलासा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले सबूत

Mon, 02 Oct 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Oct 2023 08:31 PM IST
सार

Murder in Saharanpur : सहारनपुर में 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र का शव नदी में पड़ा मिला है। वहीं, पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Student of 12th class was murder by stabbed in Saharanpur, dead body found in river
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में तीन दिन से लापता इंटरमीडिएट के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव देवबंद-बरला मार्ग स्थित काली नदी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। एसओजी सहित कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के कान्हा हेड़ी गांव निवासी रमेश कुमार का 19 वर्षीय बेटा पंकज कुमार नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में बुआ के यहां रह रहा था। वह मोहल्ला सैनी सराय स्थित एक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। 30 सितंबर की सुबह करीब 7.45 बजे वह बिना बताए घर से चला गया। आधे दिन बाद तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद बुआ ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं, लगातार तलाश में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे देवबंद-बरला मार्ग पर पहुंची। जहां काफी तलाश के बाद पंकज का शव काली नदी में पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ अशोक सिसौदिया और इंस्पेक्टर सूबे सिंह एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी मिलने पर चरथावल से छात्र परिजन भी देवबंद पहुंच गए थे।

इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि शव को देखने से लग रहा है कि चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई घाव बने हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

जल्द होगा खुलासा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले सबूत
पुलिस को जांच में घर से लेकर घटनास्थल तक जाने वाले मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ ऐसी फुटेज मिली हैं। जिससे पंकज की हत्या का राज जल्द ही खुल सकता है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

जमीन या प्रेम-प्रसंग भी हो सकता है हत्या की वजह
इंटरमीडिएट के छात्र पंकज कुमार का शव मिलने के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि उसकी हत्या के पीछे क्या वजह है? शुरुआती पुलिस जांच में यह संभावना मिल रही है कि उसकी हत्या के पीछे जमीन या प्रेम प्रसंग कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस पक्के तौर पर कुछ भी नहीं बता रही है।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed