फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have arrested three accused of Surang Chor Gang and revealed by CCTV Camera

सुरंग गैंग का पर्दाफाश: दिन में रेकी, फिर रात में वारदात करते थे राजमिस्त्री, सोशल एप से सीखा चोरी का ये तरीका

Fri, 07 Apr 2023 03:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 03:35 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने सुरंग बनाकर वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले दिन में रेकी करते थे, फिर रात में वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Meerut police have arrested three accused of Surang Chor Gang and revealed by CCTV Camera
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हापुड़ अड्डे के पास न्यू अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर करीब पंद्रह लाख रुपये की चोरी करने वाले गैंग को माल समेत गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर के रहने वाले बदमाश ब्रह्मपुरी में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। पुलिस ने बुधवार रात सुरंग में से एक गैस सिलेंडर, डीवीआर, खुरपी और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। इस गैंग द्वारा अब तक कहां-कहां सुरंगे बनाई हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


नंदन सिनेमा के सामने पीयूष गर्ग की न्यू अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर 15 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में बुलंदशहर के रहने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों ब्रह्मपुरी के तारापुरी में मकान किराये पर लेकर लिंटर डालने का काम करते हैं। इन्होंने तीन दिन में सुरंग बनाई है। पुलिस का कहना है कि खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज से काफी मदद मिली है।
विज्ञापन


जेवर में बेचा था माल
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बुलंदशहर भाग गए थे। बुलंदशहर में सराफ को माल बेचने की कोशिश की। बात नहीं बनने पर जेवर कस्बे में बेच दिया। माल खरीदने वाले सराफ से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया ज्वेलर्स में दो बार बनाई थी सुरंग
नंदन सिनेमा हाल के पास पकड़े गए बदमाशों ने ही मयूर विहार निवासी हेमेंद्र राणा की दुकान प्रिया ज्वेलर्स में दो बार सुरंग बनाई थी। पहली सुरंग 22 अगस्त 2022 और दूसरी बार कुछ दिनों पहले ही सुरंग बनाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है और घटना का खुलासा भी कर सकती है।

तीन दिन तक रेकी, फिर की वारदात
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने तीन दिन तक पहले रेकी की। उन्होंने देखा कि यहां 112 की तैनाती तो नहीं है। फैंटम तो राउंड नहीं लेती। जब उन्होंने देखा कि यहां पर गश्त नहीं होती तो फिर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सुरंग बनाने के लिए एक सप्ताह का समय आरोपियों को लग गया। कुछ इनके साथी हापुड़ अड्डे के पास और दूसरी ओर सोहराब गेट बस अड्डे की तरफ खड़े रहते थे ताकि कोई भी पुलिस की गाड़ी आए तो तत्काल फोन करके बता दें कि खटखट न करें ताकि आवाज न आ सके।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां

दिन में लिंटर का करते थे काम, रात को सुरंग बनाकर की थी चोरी
बदमाश ने सोशल मीडिया एप से आइडिया लिया था। वे दिन में लिंटर का काम करते थे। इसके बाद रात को वह रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। आसपास के जिलों में भी सुरंग बनाकर चोरी की बात सामने आई है। बदमाशों ने बताया कि प्रिया ज्वेलर्स के यहां दो बार चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। शास्त्रीनगर और अन्य जगहों पर भी ऐसी घटनाओं की कोशिश की। जिस एप के माध्यम से सुरंग बनाने का तरीका सीखा, उसे बंद करने के लिए भी साइबर सेल से पत्राचार किया जा रहा है।

सुरंग बनाने वाले पकड़े गए आरोपियों के नाम
1. शब्बीर निवासी बुलंदशहर
2. यामीन निवासी बुलंदशहर
3. अमित निवासी बुलंदशहर

संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी ज्वेलर्स से मिले
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और व्यापारी नेता अंकुर गोयल समेत कई पदाधिकारी पीड़ित सराफ से मिलने के लिए उनकी दुकान में पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसएसपी और एसपी सिटी से बातचीत हो गई है। बदमाश पकड़ लिए गए है। शुक्रवार को इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

पुलिस ने सही बदमाश पकड़े हैं। व्यापारी वर्ग खुश है। इस घटना में पुलिस को पूरा माल बरामद करना चाहिए। पुरानी घटनाओं में भी पुलिस को इसकी तरह कड़ी मेहनत करके खुलासा करना चाहिए। - विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed