फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have arrested a woman smuggler with Ganja and 12.75 lakh

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर अरेस्ट, मौके से डेढ़ किलो गांजा और 12.75 लाख की नगदी बरामद, मचा हड़कंप

Mon, 13 Mar 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ किलो गांजा व 12.75 लाख की नगदी बरामद की है।

विज्ञापन
Meerut police have arrested a woman smuggler with Ganja and 12.75 lakh
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में सोमवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ किलो गांजा व नगदी बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा है। उधर, महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सोमवार को टीपी नगर स्थित नई बस्ती में छापामारी की। इस दौरान टीम ने महिला तस्कर शशि को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ किलो गांजा व 12.75 लाख रुपये बरामद किए। महिला तस्कर शशि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि महिला के खिलाफ नारकोटिक्स के भी दो मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पति की मौत के बाद पत्नी शशि ने मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। इस मामले में आरोपी महिला पहले भी जेल जा चुकी है। जेल से आने के बाद महिला ने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी बड़े स्तर पर शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

वहीं, जानकारी मिलने पर सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने टीपी नगर पुलिस को बिना बताए शशि के घर पर छापा मारा। वहीं छापामारी के दौरान शशि के घर से डेढ़ किलो गांजा व नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में शशि ने बताया कि यह रुपये उसने बेटी की शादी के लिए जमा किए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीपी नगर थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध
माना जा रहा है कि टीपी नगर थाना पुलिस के साथ सांठगांठ कर शशि मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी। जिस कारण सीओ ब्रह्मपुरी ने थाना पुलिस को सूचना दिए बिना ही एसओजी टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि टीपी नगर थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। कहा कि अगर थाना पुलिस की भूमिका पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed