फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has recovered counterfeit goods of branded company

यूपी पुलिस ने पकड़ा ब्रांडेड कंपनी का नकली माल, ऐसे होता था कारोबार

Sat, 24 Nov 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 24 Nov 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut police has recovered counterfeit goods of branded company
फाइल फोटो

यूपी की मेरठ पुलिस ने सप्लाई के लिए जा रहा ब्रांडेड कंपनी कॉस्को और निव्या का नकली माल कब्जे में लिया है। पकड़े गए माल की कीमत लगभग सवा लाख बताई जा रही है। इस मामले में कंपनी के लीगल प्रतिनिधि की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


कॉस्को और निव्या कंपनी के इन्वेस्टीगेटिंग ऑफिसर आरिफ ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी पुलिस से संपर्क किया। आरिफ ने बताया कि कंपनी के नाम से नकली माल की एक बड़ी खेप बाजार में उतारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई और आरिफ के बताये स्थान पर पहुंची। जहां कुछ ही देर में पुलिस ने एक थ्री-व्हीलर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


थ्री-व्हीलर की तलाशी ली गई तो उसमें कॉस्को की 135 और निविया कंपनी की 118 नकली फुटबॉल बरामद हो गईं। इसके बाद पुलिस थ्री-व्हीलर को थाने ले आई।

गंगानगर से हो रहा था माल सप्लाई

थ्री-व्हीलर चालक ने बताया कि यह माल गंगानगर के ब्रजपाल का है, जिसे वह सप्लाई के लिए लेकर निकला था। ब्रजपाल की गंगानगर में ही राजपूत स्पोर्ट्स के नाम से दुकान है। थ्री-व्हीलर चालक से जब माल का बिल मांगा गया तो वह बगलें झांकने लगा। इसके बाद पुलिस ने सामान जब्त करते हुए उसे सील कर दिया। 

पहले भी पकड़ा जा चुका नकली माल 

यह पहला मौका नहीं है, जब कंपनी के लीगल प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की नकली खेल सामग्री पकड़ी है। करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से काफी मात्रा में नकली खेल सामान पकड़ा जा चुका है। इस बार फर्क केवल इतना है कि यह माल किसी अन्य शख्स का है।

कॉस्को और निव्या कंपनी के लीगल प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई की गई। करीब सवा लाख रुपये का माल कब्जे में लिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed