फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police has named 37 people of village on possibility of caste conflict

Meerut: जातीय संघर्ष की आशंका पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 37 लोगों को किया नामजद, 25 अज्ञात शामिल

Fri, 04 Aug 2023 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 09:46 PM IST
सार

Meerut News : एक गांव में जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद किया है, 20-25 लोग अज्ञात में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Police has named 37 people of village on possibility of caste conflict
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम के पबरसा गांव में दो बिरादरी में चल रहे विवाद में जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए दौराला पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 37 लोगों को नामजद किया है। वहीं, 20-25 लोग अज्ञात में शामिल है। 

विज्ञापन


पबरसा गांव में लगभग एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर दो बिरादरी के लोगों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। दो दिन बाद ही पल्लवपुरम में एक पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता की थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार देर रात एक बिरादरी के लोग बाहरी लोगों को बुलाकर पंचायत कर रहे थे। जिसके बाद दूसरी बिरादरी के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच एक युवक को पकड़  लिया था। गांव में जातीय संघर्ष का तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

शुक्रवार को दौराला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए 37 लोगों को नामजद किया और साथ में 20-25 लोगों को अज्ञात में शामिल किया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि 37 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

यह हुए नामजद
विपिन, अमित, कल्लू, दयानंद, संजीव, बच्चू, सोमपाल, सचिन, दीपक, रवि पूनिया, बब्बू, शुभम, सोनू, ललित, विनीत, विकास, सोमपाल, आशीष, अंकित, मांगेराम, सुधीर, अंकुर, अरुण, अभिषेक, गौरव, ब्रहम सिंह, राहुल, आकाश, ज्योति, कर्मचंद, लोकेश, रजत, सचिन, जयवीर, आनंद, डॉ. राजवीर, जॉनी व 20-25 अज्ञात।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed