{"_id":"5bc5b0a5bdec2269827d3f8a","slug":"meerut-police-has-found-70-mobile-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पहल से लोगों में खुशी, ऐसे ढूंढे गुम हुए 70 मोबाइल, यहां करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पहल से लोगों में खुशी, ऐसे ढूंढे गुम हुए 70 मोबाइल, यहां करें शिकायत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गुम हुए मोबाइल ढूंढे
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक महीने में 70 मोबाइल फोन ढूंढकर लोगों को सौंपे। कई महीने से गुम हुए मोबाइल मिले तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें 70 मोबाइल बरामद होना बताया। एसएसपी ने बताया कि एक महीने पहले मोबाइल रिकवरी सेल बनाकर दो पुलिसकर्मी लगाए थे। जिनका काम था कि जो मोबाइल खोने की शिकायत थाने में जाती है, उनको ढूंढा जाए। मोबाइल गुम होने की शिकायत सबसे ज्यादा आ रही थी। इस सेल के नोडल अधिकारी एएसपी सतपाल सिंह को बनाया गया। सेल ने एक माह में 70 मोबाइल फोन बरामद किए। लोगों को पुलिस लाइन में बुलाकर उनके मोबाइल सौंपे गए। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को बेहतर बताया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/