{"_id":"5ed6a10b8ebc3e90ac7665f9","slug":"meerut-police-forgot-social-distance-during-press-conference-and-photographing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खिंचवाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस भूली मेरठ पुलिस, लॉकडाउन के बीच 75 दिन बाद हुई थी प्रेस वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खिंचवाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस भूली मेरठ पुलिस, लॉकडाउन के बीच 75 दिन बाद हुई थी प्रेस वार्ता
Wed, 03 Jun 2020 01:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:17 AM IST
सार
- 75 दिन बाद पुलिस की प्रेसवार्ता, सोशल डिस्टेंस का नहीं हुआ पालन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में आम जनता तो लॉकडाउन के नियमों का लगातार उल्लंघन करने से नहीं कतरा रही है लेकिन जिले की पुलिस भी कोरोना महामारी के खतरे को लेकर संजीदा नहीं दिख रही है। इसकी बानगी मंगलवार को पुलिस लाइन में हुई एक प्रेस वार्ता में देखने को मिली। यहां एक हत्या के खुलासे के बाद आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में पुलिस को सामाजिक दूरी का खयाल ही नहीं रहाँ
विज्ञापन
कोरोना जैसी महामारी के चलते पुलिस लाइन में 75 दिन बाद मंगलवार को प्रेस वार्ता हुई। पुलिस अधिकारी मौजूद थे, बावजूद सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
दौराला में युवती की हत्या के खुलासे के दौरान पुलिस लाइन में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। हत्या में 6 आरोपी थे। आरोपियों के साथ पुलिस कर्मी फोटो खींचा खींचवाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस भी भूल गए।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंस ने होने की पोल खुल रही है। बता दें कि 19 मार्च को पुलिस लाइन में कोरोना से बचने के सुझाव देते हुए पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसके बाद से मंगलवार 75 दिन बाद पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता हुई है।